बुधवार, 1 सितंबर 2021

।।अखबार।।

रोज सुबह उठके सभी,पढ़ते हो अखबार।
खबरें देखो आज की,कितना है दमदार।।

कहाँ कहाँ क्या हो रहा,किसने कर ली खोज।
मिले जानकारी सभी, पढ़ते है जी रोज।।

दुनिया भर की है खबर,इनमें छपते जान।
पढ़ो सभी अखबार को,कहना मेरा मान।।

पढ़ता जो अखबार को, बढ़ता उसका ज्ञान।
खबर काम का है यहाँ, पढ़ो लगाकर ध्यान।।

रचनाकार:- राजेश कुमार निषाद ग्राम  चपरीद रायपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चौपाई छंद

।।चौपाई छंद।। जात पात, ऊँच नीच, भेद भाव  सुनलव बहिनी सुनलव भाई।  ऊँच नीच के करव बिदाई।। रहव बनाके भाई चारा। छुआ-छूत ला करव किनारा।। हिन्दू म...