शनिवार, 21 सितंबर 2024

।। भारत माँ के बेटे।।

।। भारत माँ के बेटे।। ( राष्ट्र प्रेम )
भारत माँ के बेटे है, कभी नही मानेंगे हार।
वीर वंश के है बलिदानी, चाहे दे हमें मार।।

चढ़कर सरहद में हम, खड़े रहेंगे सीना तान।
दुश्मनों को मार गिरायेंगे, चाहे छूट जाये प्राण।।

जब जब दुश्मन आँख उठायेगा, खींच उठा लेंगे तलवार।
शोला बनकर कहर बरसेंगे, भागेगा दुश्मन सुनकर ललकार।।

सरहदों पर गोला बरसते हैं, होती है गोलियों की बौछार।
अपने कदम को कभी न रोकेंगे, भरके लड़ेंगे हुंकार।।

मर्दानी झाँसी की रानी, भरते है हमारे अंदर जोस।
लड़ जायेंगे हम दुश्मनों से, बनकर वीर सिपाही बोस।।

गाँधी भगत की कुर्बानी को, रखें है हम सब याद।
कैसे आज भुलायेंगे उनको, जिसकी बदौलत हमारा देश हुवा आजाद।।

रचनाकार :- राजेश कुमार निषाद 
ग्राम चपरीद रायपुर छत्तीसगढ़ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चौपाई छंद

।।चौपाई छंद।। जात पात, ऊँच नीच, भेद भाव  सुनलव बहिनी सुनलव भाई।  ऊँच नीच के करव बिदाई।। रहव बनाके भाई चारा। छुआ-छूत ला करव किनारा।। हिन्दू म...